रायपुर ब्रेकिंग : पूर्व सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान – किशोर नवरंगे को रिमांड में लेकर कांग्रेस के खिलाफ इस्तेमाल कर रही है, पुलिस प्रशासन द्वारा उस घटना के लिए कांग्रेस के बड़े नेताओं का नाम लेने किया जा रहा विवश

रायपुर, गिरौदपुर के गांव में जैतखाम में घटना हुई थी, इसके विरोध में बलौदाबाजार कलेक्टोरेट में जो आगजनी की घटना हुई उसके बाद पुलिस का आतंक की शुरुआत हो गई, निर्दोष लोगों को दौड़ा- दौड़ा कर पीटना, पुलिस घर-घर जाकर मारपीट कर रही है
अब पुलिस इस घटना को नया मोड़ देने षड्यंत्र कर रही है, कार्यक्रम के आयोजनकर्ता किशोर नवरंगे को रिमांड में लेकर कांग्रेस के खिलाफ इस्तेमाल कर रही है, किशोर नवरंगे के रिश्तेदारों ने शिकायत की है
पुलिस प्रशासन द्वारा उस घटना के लिए कांग्रेस के बड़े नेताओं का नाम लेने कहा जा रहा है, उन्हें कलेक्टोरेट में पत्थर फेंकते हुए वीडियो ग्राफी की जा रही है
….
भूपेश बघेल ने कहा,
जो अपराधी है उस पर कार्रवाई हो, निर्दोष पर नहीं
बलौदाबाजार में जो सतनामी समाज सभा हुई
उस कार्यक्रम के भोजन की व्यवस्था, वाहनों की व्यवस्था, टेंट की व्यवस्था सब शासन की ओर से की गई
बीजेपी के नेताओं की ओर से सारी व्यवस्था की गई
सरकार खुद षड्यंत्र कर रही है
सतनाम भवन के गाड़ियों को पुलिस वाले खुद जलाएं हैं
छत्तीसगढ़ में विद्वेष फैलाने की पहली घटना
इस घटना के शासन प्रशासन की मिली भगत
आयोजनकर्ता बीजेपी के पूर्व विधायक सनम जांगड़े है



