Chhattisgarh

रायपुर: विश्वकप क्रिकेट मैच के दौरान ऑनलाईन सट्टा संचालित करने वाला सटोरिया गिरफ्तार

रायपुर| विश्वकप क्रिकेट मैच के दौरान ऑनलाईन सट्टा संचालित करने वाला सटोरिया फिरन कुमार दीवाकर गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के कब्जे से सट्टा संचालन में 01 मोबाईल फोन जब्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपी फिरन कुमार दीवाकर खिसोरा थाना नवागढ जिला जांजगीर चांपा का निवासी है। जो कि जनता क्वाटर में किराए का मकान लेकर इंग्लैंड श्रीलंका के बीच ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहा था। यह राजेंद्र नगर थाना इलाके का मामला है।

फिरन कुमार दीवाकर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सट्टा संचालन में प्रयुक्त 01 वीवो कपंनी का मोबाईल फोन कीमती करीबन 13,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 365/23 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button