
भोपाल : मंगलवार, जुलाई 25, 2023। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) टीम द्वारा सोमवार को 50 हजार रुपये रिश्वत के आरोप में पकड़े गये रेल्वे के सभी कर्मचारियो को गिरफ्तार करने के बाद मंगलवार को भोपाल लेकर पहुची। .सभी आरोपी अफसरों को सीबीआई के जज धर्मेश भट्ट की अदालत में पेश किया जहॉ से सभी आरोपियो को 28 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेजे जाने के आदेश दिये गये। गौरतलब है कि जांच एजेंसी ने दो दिन तक जबलपुर, भोपाल, कटनी, छिंदवाड़ा और अन्य स्थानों में आरोपी अफसरो के कार्यालय और संबंधित अन्य जगहों पर छापेमारी कर दस्तावेज जब्त किए हैं। वहीं पूछताछ के लिये सीबीआई ने रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर एसके निगम, कंस्ट्रक्शन कंपनी का महाप्रबंधक स्तर का अधिकारी और डिप्टी चीफ इंजीनियर के सहायक कर्मचारी (टेक्नीशियन) सहित भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) के एक अधिकारी को भी हिरासत में लिया था। जानकारी के अनुसार एनएचएआइ द्वारा कटनी में सड़क बनाई जा रही है। इसका काम श्रीजी इंफ्रास्टक्चर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी कर रही है। सड़क निर्माण में रेलवे के एक पुल के चलते दिक्कत आ रही थी। इसके लिए निर्माण कंपनी को अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) की आवश्यकता थी। सीबीआइ की भोपाल टीम को सूचना मिली थी, कि एनओसी देने के लिए जबलपुर में मुख्य रेलवे स्टेशन के पास नीलांबरी गेस्ट हाउस में रेलवे के इंजीनियर को 50 हजार रुपये की रिश्वत निर्माण कंपनी के एक अधिकारी द्वारा दी जा रही है। इसके बाद भोपाल से जबलपुर पहुंची सीबीआई टीम ने पश्चिम मध्य रेलवे के एक डिप्टी चीफ इंजीनियर व एनएचएआई के दो अधिकारियों, जिसमें एक प्रोजेक्ट डायरेक्टर भी शामिल है।
- ऐसे दबोचा था सीबीआई ने
मीडिया रिर्पोट्स के अनुसार 24 अप्रैल की दोपहर श्रीजी कंपनी के इंजीनियर राम सजीवन पाल 50 हजार रुपए लेकर रेलवे इंजीनियर को देने के लिए जबलपुर स्थिति रेलवे के गेस्ट हाउस पहुंचे थे। रेलवे के इंजीनियर ने पैसे रेलवे टेक्नीशियन राकेश चौकसे को देने को कह दिया। जैसे ही कंपनी के व्यक्ति ने रिश्वत चौकसे के हाथ में दी तभी वहॉ पहले से घात लगाकर बैठी सीबीआई ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने शुरुआती जॉच में पाया कि घूसखोरी के तार भोपाल डीआरएम ऑफिस सहित जबलपुर कटनी और छिंदवाड़ा से भी तार जुड़े हैं। इसके बाद सोमवार रात में ही भोपाल डीआरएम ऑफिस के साथ ही जबलपुर कटनी और छिंदवाड़ा समेत करीब दर्जन भर स्थानों पर छापेमारी कार्रवाई कर कई दस्तावेज सहित नगदी बरामद की गई। सूत्रों के अनुसार कार्रवाई का केंद्र बिंदु कटनी ही है।



