Chhattisgarh

रायपुर : शिक्षा महाविद्यालय द्वारा बीएड अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची जारी, अभ्यर्थी 14 अगस्त तक कर सकते है दावा-आपत्ति


रायपुर, 08 अगस्त 2023
शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय शंकर नगर रायपुर द्वारा सत्र 2023 से 2025 के लिए बीएड (विभागीय) अभ्यर्थियों की अनंतिम चयन सूची जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी शासकीय शिक्षा महाविद्यालय के वेबसाइटएवं राज्य शैक्षिक एवं अनुसंधान परिषद के वेबसाइट पर अवलोकन कर सकते है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अनंतिम चयन सूची जारी होने के तिथि 07 अगस्त 2023 से 14 अगस्त 2023 तक अपना दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित अवधि के पश्चात् दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने पर विचार नहीं किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी आवेदक की होगी।
दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने वाले अभ्यर्थी शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय शंकर नगर रायपुर के कक्ष क्रमांक 07 में प्रदेश प्रभारी श्री आलोक शुक्ला से 07 से 14 अगस्त तक कार्यालयीन समय में आवश्यक दस्तावेज के साथ अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button