Chhattisgarh

प्रियंका गांधी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर, रायपुर में करेंगी रोड शो

रायपुर, 14 नवंबर 2023कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 14 नवंबर को छत्तीसगढ़ चुनाव प्रचार करने आ रही है। प्रियंका गांधी रायपुर शाम को 4.45 पर पहुंचेगी तथा रायपुर मे रोड शो करेंगी। रायपुर मे राजीव गाँधी चौक मे स्व राजीव गाँधी की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद वे कोतवाली चौक, सत्ती बाजार, ब्राह्मण पारा, शीतलामता चौक, अरडी तिवारी स्कूल अमापारा चौक अग्रसेन चौक, से तेल घानी चौक तक जाएगी।

14 नवंबर को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ आएंगी। रायपुर में प्रियंका गांधी का रोड शो भी प्रस्तावित है। 15 नवंबर को एआईसीसी पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी छत्तीसगढ़ आएंगे। इसके बाद एआईसीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का दौरा भी संभावित है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को अब एक हफ्ते से भी कम का समय बचा है। इससे पहले प्रदेश में अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए तमाम सारी पार्टियों के दिग्गज नेता लगातार जनता के बीच पहुंचकर अपने पक्ष में वोट की अपील कर रहें है। जहां एक तरफ बीजेपी कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है तो कांग्रेस भी पीछे नहीं है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी दूसरे चरण से पहले छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहीं है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button