Chhattisgarh

मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने कमल पर बटन दबाएं,कमलेश जांगड़े को जिताएं



*भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े स्वच्छ छवि की, कांग्रेस प्रत्याशी के किस्से सब जानते हैं*

*पीएम मोदी के काम का मुकाबला नहीं कर पा रहे कांग्रेसी, मोदी विरोध में देश विरोधी हो गए हैं*

रायपुर।  उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने जांजगीर चांपा के नामांकन रैली में शामिल होकर कार्यकर्ताओं को विधानसभा से बेहतर रिजल्ट लाने संकल्पित किया। श्री साव ने शुक्रवार को कहा कि, यह चुनाव साधारण चुनाव नहीं है। यह चुनाव देश के विकास का और गांव, गरीब व किसान का चुनाव है। यह विकसित भारत बनाने का चुनाव है। ये चुनाव श्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है।

देश में गरीब मां का बेटा प्रधानमंत्री बना है। दस साल में गरीब, किसानों के तरक्की और बेहतरी के लिए काम किया है। मोदी जी के काम का मुकाबला कांग्रेसी नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए मोदी जी के सिर को लाठी से मारने की बात कर रहे हैं।


श्रीमती जांगड़े सीधी और सरल प्रत्याशी हैं। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी के किस्से सब जानते हैं। जांजगीर लोकसभा में कमल खिलाना है भ्रष्टाचारियों को सबक सिखाना है।

जांजगीर चांपा की जनसभा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी, प्रत्याशी कमलेश जांगड़े जी, सांसद गुहाराम अजगले जी, मंत्री टंकराम वर्मा जी, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल जी, विधायक धरमलाल कौशिक जी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल जी और अन्य भाजपा नेता उपस्थित रहे।
///।////

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button