Chhattisgarh

दिल्ली में सरकार गठन की तैयारी तेज, आदरणीय नरेंद्र मोदी जी तीसरी बार लेंगे प्रधानमंत्री पद की शपथ : उपमुख्यमंत्री साव


रायपुर। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने गुरुवार रात को स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए उड़ान भरी। इससे पहले उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि, पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर दिल्ली जाना हो रहा है। कल पार्टी की बैठक है। वहीं दिल्ली में सरकार गठन की तैयारी तेज हो गई है। आदरणीय नरेंद्र मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। ये ऐतिहासिक क्षण होगा और हम लोगों के लिए गौरव का पल होगा।

श्री साव ने कहा कि, 1962 के बाद कोई प्रधानमंत्री बहुमत पाकर तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। 1962 में नहीं के बराबर विपक्ष थी, और आज की परिस्थिति बिल्कुल अलग है। विपक्ष ने कई झूठे नैरेटिव सेट करने की कोशिश की। लोगों को भय दिखाया गया, डराया गया। इसके बावजूद भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की है। ये मोदी जी के सक्षम नेतृत्व के कारण हुआ है।

राहुल गांधी के शेयर मार्केट वाले बयान पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि, कांग्रेस नेता हमेशा अनर्गल बातें करते हैं। मोदी जी के चलते देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। भारत 10वें से 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था बनी है। जीडीपी बढ़ी है, बैंकों की स्थिति सुधरी है। इनके राज में घोर आर्थिक अनियमितता थी। सबसे ज्यादा घपले और घोटाले इनके राज में हुए हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button