Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: सीएम हाउस में धूमधाम से मना पोरा-तीजा त्यौहार, पारंपरिक गीतों पर जमकर थिरकीं महिलाएं

छत्तीसगढ़ के पारंपरिक त्यौहार पोरा-तीजा के अवसर पर आज गुरुवार को सीएम हाउस में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस त्यौहार में शामिल होने के लिए महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस कार्यक्रम सपरिवार शामिल हुए। सीएम ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया और तीजा-पोरा तिहार की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

सीएम हाउस में तीजा पोला त्यौहार मनाने महिलाएं पर बड़ी संख्या में पहुंची। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक रूप से मंच को सजाया गया है। पंडाल में पारंपरिक छत्तीसगढ़ी संगीत से स्थानीय कलाकारों ने समां बांधा। मधुर संगीत की धुन पर महिलाओं ने ठुमके लगाई। इसके साथ ही सुआ गीत पर भी थिरकीं।

images 2023 09 14T152111.326

सांस्कृतिक कार्यक्रम झूमे महिलाएं
छत्तीसगढ़ की लोक गायिका अलका चंद्राकर ने कार्यक्रम में “तोला गाड़ा गाड़ा जोहार” गीत से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया ने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बढ़ावा देने वाला लोक पर्व पोला का आयोजन मुख्यमंत्री निवास में हो रहा है। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने राज्य सरकार की ओर से कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। सभी महिलाओं को बधाई देते हुए कार्यक्रम आयोजन के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में महिलाओं के लिए क्विज कंपटिशन
इस अवसर पर पोरा-तीजा तिहार में रंग-बिरंगे परिधानों में प्रदेश के कई हिस्सों से बड़ी संख्या में महिलाएं कार्यक्रम में पहुंची हैं। मुख्यमंत्री निवास में तीज मनाने आई महिलाओं के लिए श्रृंगार की व्यवस्था भी की गई है। महिलाओं के लिए मेंहदी, आलता लगाने के साथ ही रंग-बिरंगी चूड़ियों की व्यवस्था भी है। महिलाओं के लिए क्वीज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। कार्यक्रम में शासन की ओर से महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं के बारे में प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया है। सवालों के जवाब देने वाली महिलाओं को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्हें कानून संबंधी जानकारी दी गई।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button