National

अमृतपाल सिंह होशियारपुर में घिरा? पुलिस ने सील किया इलाका, आला अधिकारी मौके पर पहुंचे, घर-घर चल रही तलाशी

चंडीगढ़. उग्र खालिस्तानी उपदेशक अमृतपाल सिंह के पंजाब स्थित होशियापुर जिले में छिपे होने की आशंका है. यह जानकारी मिलते ही पंजाब पुलिस ने होशियारपुर और फगवाड़ा रोड को पूरी तरह से सील कर दिया है और जिले के मनैया गांव के पास नाका लगाया हुआ है. बताया जा रहा है कि अमृतपाल को लेकर किसी भी वक्त बड़ी कार्रवाई हो सकती है.

दरअसल पुलिस ने यहां लुधियाना नंबर वाली एक सफेद कलर की इनोवा को रोकने की कोशिश की थी, लेकिन उसमें बैठे चार युवकों ने गाड़ी भगा ली. ऐसे में पुलिस ने उनका पीछा किया तो युवक इनोवा लेकर यहां मनिया गांव में घुस गए. पुलिस को शक है कि उस कार में अमृतपाल और उसे साथी सवार थे.

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button