Chhattisgarh

दुनिया में बढ़ा PM Modi का कद: जी-20 शिखर सम्मेलन के बाद रायगढ़ में आज पहली सभा

देश की राजधानी दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन की अपार सफलता के बाद पीएम नरेंद्र मोदी की आज 14 सितंबर को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के कोड़ातराई में पहली चुनावी सभा है। जी-20 शिखर सम्मेलन की सफलता से देश-दुनिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कद बढ़ा है। ऐसे में पीएम मोदी आज रायगढ़ में चुनावी सभा कर जी-20 सम्मेलन की सफलता के गहरे राज बताएंगे। वहीं कांग्रेस पर इस सम्मेलन को लेकर निशाना भी साधेंगे। जी-20 सम्मेलन के बाद पीएम मोदा की ये चुनावी सभा बेहद अहम मानी जा रही है। इस सभा पर देश-प्रदेश के साथ ही पूरी दुनिया की नजर रहेगी। क्योंकि पीएम मोदी जी-20 सम्मेलन को लेकर कई महत्वूपर्ण बातें शेयर कर सकते हैं।


9 और 10 सितंबर को दिल्ली में बने भारत मंडपम में जी20 शिखर सम्मेलन 2023 का आयोजन किया गया। भारत ने इस महाआयोजन को सफल बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। हर एक व्यवस्था बेहतर से भी बेहतर की गई थी। फिर चाहे वो मेहमानों के ठहरने की जगह हो, उनके खानपान की व्यवस्था हो या फिर उनकी सुरक्षा का जिम्मा हो आदि। फिलहाल, जी20 सम्मेलन का सफलतापूर्वक समापन हो गया है। अब बात छत्तीसगढ़ की करें तो पीएम नरेंद्र मोदी आज यानी 14 सिंतबर को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के कोड़ातराई में आएंगे। 70 दिनों के अंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का छत्तीसगढ़ में ये दूसरा दौरा है।


‘आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण, लोगों के जीवन में खुलेंगे खुशहाली और समृद्धि के नए द्वार’
पीएम मोदी अपने छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ को लेकर ट्वीट कर लिखा कि ‘मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मेरे परिवारजनों के लिए कल का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। दोनों ही राज्यों के चौतरफा विकास के लिए केंद्र सरकार निरंतर प्रतिबद्ध होकर काम कर रही है। इसी कड़ी में कल कई बड़ी परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण का सौभाग्य मिलेगा। इससे यहां रहने वाले लोगों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि के नए-नए द्वार खुलेंगे।’

पीएम मोदी का छत्तीसगढ़ प्रवास बीेजेपी के लिए संजीवनी बूटी से कम नहीं है। एक तरफ दंतेवाड़ा से 12 सितंबर को शुरू हुई बीजेपी की परिवर्तन यात्रा से भाजपाइयों का मनोबल बढ़ा हुआ है। वहीं आज पीएम मोदी दूसरी बार भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। मिशन-2023 के चुनावी रण में 90 विधानसभा सीटों पर जीत के लिए उनका हौसला बढ़ाएंगे। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से महज ढाई महीने पहले चुनावी मंत्र देकर अपनी सेना को चुनावी रण में उतारेंगे। केद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के 4 बार के प्रदेश दौरे के बाद पीएम मोदी की सभा छत्तीसगढ़ बीजेपी के लिए बेहद खास मानी जा रही है। रायगढ़ में पीएम मोदी की चुनावी सभा छत्तीसगढ़ बीजेपी के लिए क्यों अहम है? पढ़िए ये खास राजनीतिक विश्लेषण रिपोर्ट…

नवा रायपुर के मेला ग्राउंड में दो सितंबर को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की चुनावी सभा हुई थी। इसमें उन्होंने यूथ कांग्रेस के नेताओं से संवाद कर उनका हौसला अफजाई किया था। सभा में करीब डेढ़ से दो लाख लोगों की भीड़ जुटी थी। हालांकि कांग्रेस ने 4 लाख लोगों की भीड़ जुटने का दावा किया था। ऐसे में कांग्रेस को कड़ी टक्कर देने के लिए रायगढ़ में पीएम की चुनावी सभा में भीड़ जुटाना बीजेपी के लिए बड़ी चुनौती है। कार्यकर्ताओं को एक लाख से ज्यादा भीड़ जुटाने का टारगेट मिला है। भाजपा कार्यकर्ता भीड़ जुटाने के लिए घर-घर जाकर लोगों को सभा में आने के लिए निमंत्रण कार्ड भी दिए हैं। सभा में 24 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों के लोग शामिल होंगे। इसलिए यहां पर बैठने के लिए छह डोम बनाए गए हैं। इसमें तीन ग्रीन रूम भी शामिल हैं।

बिलासपुर संभाग की 24 विधानसभा सीटों पर छत्तीसगढ़ बीजेपी की सबसे ज्यादा नजर है, क्योंकि विधानसभा चुनाव-2018 में बीजेपी को बिलासपुर संभाग में बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में इन सीटों पर ज्यादा से ज्यादा कब्जा करने के लिए बीजेपी पूरा फोकस की हुई है। इस मिशन को पूरा करने में बीजेपी के दिग्गज नेता लगे हुए हैं। इसमें बिलासपुर से बीजेपी के सीनियर नेता अमर अग्रवाल, बिलासपुर से सांसद और प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, इसी संभाग के जांजगीर चांपा जिले से विधायक और नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, रायगढ़ जिले से बीजेपी के महामंत्री ओपी चौधरी (पूर्व कलेक्टर) आदि के कंधों को पर कमल खिलाने की अहम जिम्मेदारी है। सबसे बड़ी बात नवंबर 2023 में विधानसभा चुनाव के बाद अगले साल लोकसभा चुनाव भी है। इस लिहाज से प्रदेश के 11 लोकसभा सीट में से 4 लोकसभा सीट अकेले बिलासपुर संभाग में ही है। इसमें 3 पर बीजेपी और 1 पर कांग्रेस काबिज है। ऐसे में बीजेपी विधानसभा के साथ ही लोकसभा चुनाव पर भी फोकस की हुई है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button