Chhattisgarh

महावीर जन्म कल्याणक पर स्वास्थ्य शिविर, किड्स कार्निवल,जागरूकता अभियान,स्किल डेवलपमेंट शिविर लगा कर सेवा क्षेत्र में निरंतर जारी रहेगा



रायपुर |महावीर का जन्म जीवदया का परिचायक है। महावीर का जीवन तप-त्याग के संस्कारों की शिक्षा देता है। तपस्या से आत्मा पवित्र होती है।आज भगवान महावीर स्वामी के संदेश को हर घर में पहुंचाने की आवश्यकता है।भगवान महावीर का संदेश है कि जीयो और जीने दो। आज के युग में हर जगह हिंसा व्यापक पैमाने में फैली हुई है।

img 20240408 wa00094098948045690917486
img 20240408 wa00078275532954289833378
img 20240408 wa0008942683276250670741

ऐसे वातावरण में श्री भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति 2024 द्वारा सभी जीवो को जीने का समान अधिकार मिले इस भाव से आज दिनांक 7/04/2024 को जीवदया का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। आज सर्वप्रथम सुबह 6.30 बजे प्रभात फेरी का आयोजन किया गया यह प्रभात फेरी विमलनाथ जैन मंदिर भैरव नगर सोसायटी से प्रारंभ होकर सीमंधर स्वामी जैन मंदिर सुधर्म विहार रोड होते हुए विजय शांति सूरीश्वर जी जैन मंदिर, आम्रपाली में संपन्न हुई। प्रतिदिन की तरह सभी धर्म प्रेमी बंधु पारंपरिक श्वेत/केसरिया परिधान में जियो और जीने दो की जयघोष के साथ चल रहे थे साथ में बच्चे तरह तरह की धार्मिक वेश भूषा धारण कर चल रहे थे फेरी समाप्ति के बाद बच्चे को धार्मिक फैंसी ड्रेस एवं प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी का संचालन साधुमार्गी समता युवा संघ द्वारा विगत कई वर्षो से सफलता पूर्वक किया जा रहा है , संघ के अध्यक्ष विकास धाड़ीवाल, सचिव सिद्धार्थ डागा सहित समस्त सदस्य आज उपस्थित थे।आज प्रतिदिन की तरह निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया था। आज सुबह 10 बजे स्किल डेवलपमेंट शिविर का आयोजन महावीर इंटरकैटिनेटल ओर्गनाजेशन रायपुर लोकेश कावड़िया द्वारा किया गया जिसमें रोजमर्रा के उपयोग की अच्छी और सस्ती वस्तुएं कैसे बनाई जाती है और उनके माध्यम से कैसे रोजगार स्थापित किए जा सकते सिखाया गया।आज जीवदया का कार्यक्रम भी रखा गया था। जिसमे आज मछली को आटा जैन फ्रेंड यश गोलछा एवं आशीष डाकलिया, CA जयेश बोथरा, तनय लूनीया द्वारा, गाय को छप्पन भोग बढ़ते कदम गौशाला, मुरेठी में जैन सोशल  ग्रुप 60 मेंबर द्वारा, चारा गुड़ महावीर गौशाला स्पेशल डायमंड ग्रुप चिटि को आटा जीवदया प्रेमी ग्रुप द्वारा दिया गया यह सेवा सीधे ईश्वर की सेवा है। सभी उपस्थित बंधुओ ने कहा को इस परमार्थ के कार्य को हमेशा करते रहेंगे ऐसा बताया और सभी का सहयोग उनके साथ है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में जैन समाज जन मौजूद रहें।आज आदिश्वर महिला मंडल डी. डी.नगर द्वारा विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। दवा का वितरण जैन प्रयास ग्रुप द्वारा किया गया।दिगंबर जैन महिला मंडल द्वारा मेकाहारा में भोजन का वितरण किया गया।किड्स कार्निवल का आयोजन वर्धमान महिला मंडल राजेंद्र नगर द्वारा किया गया। जीवोदया का कार्यक्रम वासुपूज्य मनोहर महिला मंडल आम्रपाली द्वारा एवं जिनकुशल सज्जन महिला मंडल व भारतीय जैन संघटना एवं हेल्प ह्रैंड्स सर्वे फाउंडेशन द्वारा ऋषभ बहुमंडल शैलेंद्र नगर द्वारा किया गया।दिगंबर जैन महिला समिति एवं सेवा ग्रुप रायपुर विभिन्न स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया जिसमे आज लगभग 5000 लोगो ने इसका लाभ लिया। गुड टच बेड टच एवर्नेस प्रोग्राम दिगंबर जैन महिला मंडल मालवीय रोड द्वारा किया गया।तेरापंथ युवक परिषद् द्वारा गन्ना रस का वितरण किया गया।जैन यूवा महिला मंडल एवं गोल्डन एज क्लब द्वारा विशेष थेरेपी का आयोजन किया गया। सुलसा बहुमंडल द्वारा श्वान को रोटी दी गई।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button