Chhattisgarh

सूरजपुर: शिक्षा का स्तर जांचने के लिए अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण


सूरजपुर, 18 अगस्त 2023
विकासखंड मुख्यालय के प्रमुख शासकीय विद्यालय बालक माध्यमिक शाला रामानुजनगर में औचक निरीक्षण करने एसडीएम श्री नंद जी पांडे, जनपद पंचायत सीईओ श्री संजय कुमार राय, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री पंडित भारद्वाज और बीआरपी रविनाथ तिवारी ने एक साथ शिक्षा के गुणवत्ता की जांच करने पहुंचे। जिसमें छात्रों की उपस्थिति वह अनुशासन देखकर अधिकारी प्रसन्न हुए। एसडीएम पांडे जी ने शिक्षक बिहारी लाल साहू के चल रहे क्लास में प्रवेश कर गणित की कक्षा ली। जिसमें बोडमास सूत्र का उपयोग करके गणित के सवालों को हल करने की विधि को विस्तार पूर्वक समझाया, साथ ही बच्चों को कुछ सवाल भी हल करने को दिए। शाला समय पर सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित पाई गईं।
समाचार क्रमांक/625/प्रदीप

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button