Chhattisgarh
Trending

एनआईए के भोपाल में 10 ठिकानों पर छापे

nia

पूछताछ के बाद महिला, देवर को छोड़ा
भोपाल : रविवार, अगस्त 6, 2023। नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी ने रविवार तडक़े 4 बजे भोपाल में 10 अलग-अलग जगहों पर दबिश दी। इस छापामार कार्रवाई के दौरान 10 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया। इनमें जहांगीराबाद इलाके से महिला और उसके देवर को भी एनआईए ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। 11 घंटे की पूछताछ के बाद दोनों को छोड़ दिया गया।
सूत्रों के मुताबिक, एनआईए को दिल्ली में दर्ज एक पुराने मामले से जुड़े संदिग्धों के भोपाल में छिपे होने की सूचना मिली थी। यह इनपुट मामले के एक अन्य आरोपी से हुई पूछताछ में मिला था, जो छत्तीसगढ़ से जुड़ा है। टीम इसी आरोपी को लेकर देर रात भोपाल पहुंची थी। एनआईए की टीम ने भोपाल के जहांगीराबाद में छापामार कार्रवाई के दौरान महिला समीना और उसके देवर शोएब को हिरासत में लिया। समीना और उसका परिवार यहां किराए से रहता है। मकान एक्टर रजा मुराद के दामाद के छोटे भाई का है। डेढ़ साल से समीना और उसका परिवार यहां किराए से रह रहा है। मुजाहिद नाम के शख्स को भी पकड़ा गया है। मुजाहिद, समीना का जीजा बताया जा रहा है। वह भी किराए से रहता है। मुजाहिद और बाकी लोगों से टीम की पूछताछ जारी है।
दवा बनाकर ऑनलाइन सेल करती थी महिला
समीना के परिवार का कहना है कि उसे कभी संदिग्ध गतिविधियों में नहीं देखा। वह दवाएं बनाने का काम करती थी। इन्हें ऑनलाइन सेल करती थी। एनआईए उसे क्यों पकड़ा, कोई जानकारी नहीं है।
भोपाल हट केस में हैदराबाद से सलमान गिरफ्तार
भोपाल हिज्ब उत तहरीर (हट) केस में भी एनआईए ने 17वें आरोपी सलमान को तेलंगाना के हैदराबाद से 1 अगस्त को गिरफ्तार किया है। वह राजेंद्र नगर में छुपा हुआ था। इसी साल मई में जांच एजेंसी ने भोपाल और हैदराबाद में छापामार कार्रवाई कर 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। सलमान, हिज्ब उत तहरीर का एक्टिव मेंबर था। वह हैदराबाद में हट को लीड कर रहा था। मध्यप्रदेश में हट के विस्तार का काम कर रहे सलीम से भी वह जुड़ा हुआ था।

?s=32&d=mystery&r=g&forcedefault=1
Shelendra Shrivas

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button