Chhattisgarh
Trending

बालमपुर पर हुए हादसे में शादी के तीन महीने बाद ही नविविवाहिता की मौत

download 12 3

अज्ञात कार ने पति-पत्नि की बाइक को पीछे से मारी थी टक्कर
भोपाल : शनिवार, जुलाई 29, 2023। सूखीसेवनिया थाना इलाके में विदिशा रोड पर स्थित बालमपुर घांटी पर बीती रात हुए भीषण हादसे में बाइक पर पति के साथ जा रही नवविवाहिता की दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया है की एक बेकाबू ट्रक ने कार और नव विवाहित जोड़े की बाइक को टक्कर मारी है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मूल रुप से ग्राम दंगणावाड़ा जिला विदिशा की रहने वाली 20 वषीय पल्लवी मेहरा की शादी रायसेन के उदयपुरा में रहने वाले युवराज उर्फ हल्के राम मेहरा शादी लगभग तीन महीने पहले 6 मई 2023 को हुई थी। पति युवराज जहॉ गांव के ही एक निजी स्कूल में टीचर हैं, वहीं पल्ल्वी बीए सेकेंड ईयर की पढ़ाई भी कर रही थी। पल्लवी के मामा सोनू मेहरा पिछले दिनों एक सड़क हादसे में घायल हो गए थे। जिन्हें इलाज के लिये भानपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पल्लवी अपने पति युवराज के साथ शुक्रवार सुबह मामा को देखने के लिये बाइक से भोपाल आये थे। अस्पताल में बीमार मामा सें मिलने के बाद पल्लवी पति के साथ एम्स में भर्ती नाना को भी देखने गई थी। इसके बाद युवराज और पल्लवी वापस गांव जाने के लिए बाइक से रवाना हुए थे। पुलिस ने बताया की बालमपुर की घांटी के मोड़ पर रात करीब 8 बजे एक ट्रक तेज रफ्तार ने एसयूवी कार को जोरदार टक्कर मारी, जिससे कार बूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसके साथ ही ट्रक ने एसयूवी कार को टक्कर मारने के बाद युवराज की बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक जहॉ आगे जाकर पहाड़ी से टकराकर पलट गया। वही उसकी चपेट में आई बाइक पर सवार पति युवराज और उसकी पत्नि पल्लवी गंभीर रुप से घायल हो गये। जानलेवा चोटें आने से पल्लवी मेहरा की मौके पर ही मौत हो गईं। जबकि युवराज की हालत नाजुक बताई गई है। वहॉ से गुजरने वाले अन्य वाहन चालको से मिली सूचना पर पहुंची 108 की मदद से दंपत्ति को अस्पताल पहुंचाया गया था। जहां पल्लवी के शव को पीएम के लिये मॉर्चुरी में रखवा दिया गया। वहीं युवराज के परिवार वाले उसे उपचार के लिये कोलार स्थित एक निजी हॉस्पिटल लेकर चले गये जहॉ उसका इलाज जारी है। बताया गया है कि बेकाबू ट्रक ने जिस कार को टक्कर मारी है, उस पर जिला उपाध्यक्ष भाजपा जिला रायसेन लिखा है। सूखीसेवनिया पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

?s=32&d=mystery&r=g&forcedefault=1
Shelendra Shrivas

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button