Chhattisgarh

नक्सलियों ने चार दिन पहले अगुवा किये तीन ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट

कांकेर। पखांजुर इलाके के छोटे बेटियां थाना क्षेत्र अंर्तगत नक्सल प्रभावित ग्राम मोरखंडी में नक्सलियों ने महाराष्ट्र सी-60 गढ़चिरौली के विशेष टीम का मुखबीर बताते हुए तीन ग्रामीणों कुल्ले कतलामी 35 वर्ष, मनोज कोवाची उम्र 22 वर्ष एवं डुग्गे कोवाची उम्र 27 वर्ष सभी मृतक निवासी मोरखंडी, थाना छोटबेठिया, तहसील पखांजूर की हत्या कर दिया है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने इसकी पुष्टि की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए चार दिनों पहले नक्सलियों ने उक्त तीन ग्रामीणों को घर से अपहरण कर ले गए थे। बीती रात नक्सलियों ने जन अदालत में गला रेतकर तीनों ग्रामीणों की हत्या कर ग्राम मोरखंडी के पास शव को फेंक दिया था। नक्सलियों द्वारा मौके पर महाराष्ट्र सी-60 गढ़चिरौली के विशेष टीमकी मुखबिरी के संबंध में पर्चा फैके है। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं ग्रामीण तीनो शव को पोस्टमार्टम के लिए लेकर ट्रैक्टर के माध्यम आज गुरूवार को छोटेबेठियां थाने पहुचे हैं। इलाके में घटना के बाद सर्चिंग अभियान तेज कर दिया गया है। नक्सलियों द्वारा अलग-अलग जगह पर विधानसभा चुनाव बहिष्कार का बैनर पोस्टर लगाकर विरोध जता रहे हैं, इसके साथ ही अब तीन ग्रामीणों की हत्या से इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button