Chhattisgarh

वी के पंडियन के अनुमति के बिना एक कदम भी नहीं चलते नवीन: केदार कश्यप


छत्तीसगढ़ के  वनमंत्री केदार कश्यप ने ओडिशा लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों के लिए अपना प्रचार तेज कर दिया है। उन्होंने आज सुंदरगढ़ लोकसभा क्षेत्र (ओडिशा) के ग्राम सालेपारी एवं बीरबीरा में आयोजित आम सभा को संबोधित किया एवं लोकसभा प्रत्याशी जुएल उरांव एवं क्षेत्र की विधान सभा प्रत्याशी कुसुम टेटे के समर्थन में वोट देने की अपील की। इस दौरान उन्होंने नवीन पटनायक सरकार पर तीखा प्रहार किया एवं पूरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त बताया।

img 20240519 wa00077248102573304989616
img 20240519 wa00088314008070302944273



मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि नवीन पटनायक केवल मुखौटा मुख्यमंत्री है एवं वीके पांडियन की हाथों की कठपुतली है। वीके पांडियन के इशारों पर चलते है एवं जनता के जनादेश का अपमान करते है। जो लोग ओडिशा से संबंध नहीं रखते वे क्या ओडिशा के लोगों की तकलीफ जानेंगे? ऐसे लोगों को विकास से कोई मतलब नहीं होता ये केवल सत्ता हथियाना और शोषण करना ही अपना उद्देश्य समझते है। ऐसे लोगों को इस बार सत्ता से बेदखल करने की बात कही।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button