Chhattisgarh
नगर निगम कमिश्नर ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का किया दौरा : पेयजल, सफाई व अन्य बुनियादी सुविधाओं के सघन मॉनिटरिंग के निर्देश

रायपुर, 27 मार्च 2024|नगर निगम कमिश्नर अबिनाश मिश्रा ने आज शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर पेयजल, सफाई व अन्य बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग व निगम अधिकारियों से कहा है कि मुख्य मार्ग पर बेतरतीब बढ़े वृक्षों की छंटाई के साथ ही मार्ग की व्हाईट मार्किंग करें, जिससे कि आवागमन व्यवस्थित रहें। उन्होंने कहा कि लाभांडी क्षेत्र में वॉटर ए.टी.एम. की सुविधा का विस्तार करें तथा गौरव पथ पर रिक्त भू-खंड में पेवर ब्लॉक व आवश्यकता अनुरूप पेंटिंग कर इसे आकर्षक स्वरूप दें।



