National

Morning Top News 24 March 2023: राहुल गांधी पर क्यों हमलावर हुई भाजपा? पढ़ें प्रमुख खबरें

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी ने ओबीसी समाज का अपमान किया है। ओबीसी समाज उनसे इस अपमान का बदला लेगा। मानहानि केस में सूरत कोर्ट से सजा सुनाए जाने के बाद भाजपा राहुल गांधी पर हमलावर है। उधर, पीएम मोदी वाराणसी के दौरे पर हैं।

आज की प्रमुख बड़ी खबरें

पीएम मोदी देंगे काशी को सौगात

1. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी काशी दौरे पर हैं। मोदी यहां कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। पीएम रिमोट दबाकर काशी को 1780 करोड़ की सौगात देंगे। 

2. राहुल गांधी पर बरसे जेपी नड्डा

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि राहुल व कांग्रेस पार्टी अभी भी अपने अहंकार के चलते लगातार अपने बयान पर अड़े हुए हैं और लगातार ओबीसी समाज की भावनाओं को आहत कर रहे हैं। 

3. विदेश भागने की फिराक में अमृतपाल

खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह विदेश भागने की फिराक में है। पुलिस अधिकारी गुरुवार को अमृतपाल सिंह के घर पहुंचे और परिवार के सदस्यों से आरोपित के पासपोर्ट की मांग की। पुलिस के पासपोर्ट मांगने पर परिवार ने बताया कि उसका पासपोर्ट घर में नहीं है।

4. येदियुरप्पा के घर नाश्ते पर पहुंचे अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कर्नाटक के दौरे पर हैं। शाह ने कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा से उनके आवास पर मुलाकात की है। अमित शाह ने मौजूदा सीएम बसवराज बोम्मई से भी मुलाकात की है। 

5. दिल्ली-एनसीआर में बारिश

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को फिर बारिश हुई है। तेज हवा के साथ आज सुबह कई इलाकों में बारिश हुई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button