Chhattisgarh

मोदी जी ने महिलाओं को सशक्त और आत्म निर्भर बनाने का काम किया अब महिलाओं की बारी एक बार पुनः मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाएं : बृजमोहन अग्रवाल


*बृजमोहन अग्रवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को समझाया बूथ मैनेजमेंट*

*मोदी जी के विचारों और कामों से प्रभावित होकर कांग्रेसी समेत दूसरे लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं:बृजमोहन अग्रवाल*

*भाजपा कार्यकर्ताओं ने बृजमोहन अग्रवाल को प्रचंड मतों से जीत दिलाने का संकल्प लिया




रायपुर 2 अप्रैल 2024। भारतीय जनता पार्टी पंचायत से लेकर लोकसभा चुनाव तक किसी को भी कमतर नहीं आंकती है। इसीलिए पार्टी हर चुनाव को अपनी पूरी ताकत के साथ लड़ती है। पार्टी 12 महीने 24 घंटे सातों दिन चुनाव के लिए तैयार रहती है। पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता किसी सैनिक से काम नहीं है। जो यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश, धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए हमेशा तैयार खड़ा है।

IMG 20240402 WA0036


यह बात मंगलवार को छत्तीसगढ़ सरकार के वरिष्ठ मंत्री एवं रायपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी श्री बृजभान अग्रवाल ने भाटापारा में मंडल बैठक के दौरान कही।
इन बैठकों का आयोजन निपनिया मंडल, भाटापारा नगर मंडल, भाटापारा ग्रामीण और सिमगा मंडल में किया गया था। इन बैठक का उद्देश्य लोकसभा चुनाव में भाटापारा विधानसभा क्षेत्र में बेहतर बूथ प्रबंधन था।

IMG 20240402 WA0037


इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने मंडल पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता किसी सैनिक से कम नहीं है जो केवल पार्टी ही नहीं बल्कि श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक नए भारत के निर्माण के लिए काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि पहले के समय पालिका चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक मुख्य मुद्दा नाली, सड़क, बिजली और पानी का होता था।

IMG 20240402 WA0035


लेकिन पिछले 10 सालों में श्री नरेंद्र मोदी ने देश की दशा और दिशा दोनों बदल दी हैं। आज ग्रामीण इलाकों तक में गरीबों को पक्के मकान, नल जल योजना से जल, 24 घंटे बिजली मिल रही है। जिससे ग्रामीण इलाकों के बच्चों को शिक्षा के लिए बेहतर माहौल मिल रहा है।
श्री अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार हुआ है कि हमारी महिलाओं को आत्म सम्मान के साथ ही उनको आत्मनिर्भर भी बनाया जा रहा है महतारी बंधन योजना के तहत मोदी जी ने महिलाओं को प्रति महीने ₹1000 देने भी शुरू कर दिए हैं। महिलाओं में आर्थिक आजादी भी आएगी उनकों दूसरों के ऊपर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की यह जिम्मेदारी है कि वह मोदी जी के इन्हीं कार्यों को लेकर जनता के बीच में जाएं और उन्हें कमल के फूल को वोट देकर मोदी जी को मजबूत बनाने का आह्वाहन करें।

IMG 20240402 WA0039
IMG 20240402 WA0038



@दुनियाभर में भारत का डंका बज रहा है बृजमोहन अग्रवाल

श्री अग्रवाल ने कहा कि आज दुनिया भर में भारत का डंका बज रहा है भारत एक तेज़ी से उभरती हुई अर्थव्यवस्था है।
विकसित छत्तीसगढ़ और  विकसित भारत के लिए कार्यकर्ता जनता से भाजपा को वोट देने के लिए अपील करें।
कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मतदाताओं से सीधा संपर्क करना होगा। उनको पार्टी के विचार और कार्योजनाओं के बारे में जानकारी देनी होगी। जिसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को समय निकालकर  जन संपर्क करना होगा।
उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से कहा कि, एक महिला दूसरी महिला की बात अच्छे से सुनती और समझती है। इसलिए महिला कार्यकर्ता भी पूरी तैयारी और जानकारी के साथ महिला मतदाताओं के बीच जाएं और कमल के फूल के लिए वोट मांगे।
पत्रकारों से बात करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह मीटिंग मंडल स्तर और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश देने के लिए की गई है। रायपुर लोकसभा चुनाव जीतने के लिए, कार्यकर्ता मोदी जी की जो गारंटी पूरी हुई हैं। उन्हें घर-घर तक पहुंचाएं। भारतीय जनता पार्टी रायपुर लोकसभा सीट ज्यादा से ज्यादा मतों से जीते इसी विषय पर चर्चा हुई एवं कार्य योजना बनाई गई है। मोदी जी के विचारों और कार्यों से आज पूरा देश प्रभावित हो रहा है। इसी का परिणाम है देश भर में लोग कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा का दामन थामने के लिए आगे आ रहे है।


बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बृजमोहन अग्रवाल को भाटापारा विधानसभा क्षेत्र से एक लाख से ज्यादा मतों में जीत दिलाने का संकल्प लिया।
बैठक में पूर्व विधायक श्री शिव रतन शर्मा, देवजी भाई पटेल, सनम जांगड़े, जिला मंत्री महाबल बघेल सुनील मिश्रा, निपनिया मंडल अध्यक्ष धनीराम साहू,भाटापारा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष डबलू सिंह ठाकुर, सिमगा मंडल अध्यक्ष केजु राम बघेल, भाटापारा नगर मंडल अध्यक्ष मनिंदर सिंह गुम्बर, सुरेश यदु , पवन वर्मा, कांति आडिल समेत जिला पंचायत सदस्य कविता देवांगन, पार्षद और मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर बृजमोहन अग्रवाल की उपस्थिति में सरपंच समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसियों और दूसरे लोगों ने भाजपा की सदायस्ता ग्रहण की।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button