Chhattisgarh
Trending

दो नाबालिगो सहित सहित छात्रा के साथ मनचलो ने की अश्लील छेड़छाड़

download 19 4

भोपाल : शुक्रवार, जुलाई 28, 2023। राजधानी के गौतम नगर, जहांगिराबाद में नाबालिग किशोरियो और पिपलानी थाना इलाके में छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटनाऐं सामने आई है। पुलिस के अनुसार 17 वर्षीय किशोरी रात करीब साढ़े आठ बजे घर के पास में रहने वाली बहन के घर जा रही थी। रास्ते में मिले रेहान नामक आरोपी ने उसका दुपट्टा खींचते हुए अश्लील हरकत करने लगा। किशोरी ने जब उसका विरोध करते हुए शोर मचाया तब आरोपी ने किशोरी से मारपीट करनी शुरु कर दी। शोर की आवाज सुनकर किशोरी के परिजन और आसपास के लोगो को आता देख आरोपी वहॉ से भाग गया। इधर जहांगीराबाद पुलिस ने बताया की इलाके में रहने वाली 38 वर्षीय महिला अपनी बेटी के साथ रहती है] और घर से ही छोटी सी दुकान चलाती है। बुधवार को दोपहर करीब 2 बजे उसकी बेटी दुकान पर बैठी हुई थी। उसी दौरान मोहल्ले में रहने वाला आरोपी वाजिद गुटखा लेने दुकान पर आया और उनकी बेटी के साथ अश्लील हरकत कर दी। इधर पिपलानी पुलिस ने बताया की इलाके में रहने वाली 20 वर्षीय युवती ने अपनी शिकायत में बताया की वह बीटेक की पढ़ाई कर रही है। 21 जुलाई को कालेज में ही पढ़ने वाले पवन सिंह राजपूत ने उसके साथ अश्लील हरकत की थी। छात्रा के दोस्त ने जब उसकी शिकायत की तब आरोपी ने उसके दोस्त के साथ मारपीट भी कर दी। सभी मामलो में शिकायत मिलने पर संबधित थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है।

?s=32&d=mystery&r=g&forcedefault=1
Shelendra Shrivas

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button