Chhattisgarh
Trending

मनचले ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर किया जाति से अपमानित

download 19

भोपाल : शनिवार, अगस्त 5, 2023,। बिलखिरिया इलाके में आंठवी कक्षा की छात्रा के साथ मनचले द्वारा अशलील छेड़छाड़ और उसका विरोध करने पर जाति से अपमानित करने किये जाने की घटना प्रकाश में आई है। पुलिस ने बताया की इलाके में रहने वाली 15 साल की किशोरी आठवीं कक्षा की छात्रा है। उसके मोहल्ले में ही रहने वाला आरोपी हरनाम लोधी बीते कई दिनों से स्कूल आते-जाते समय उसका पीछ कर दोस्ती करने के लिये दबाव बनाते हुए परेशान कर रहा था। छात्रा के मना करने पर भी आरोपी की हरकतें बदं नहीं हुई और कई बार जब किशोरी सामान लेने मोहल्ले की किराना दुकान पर गई तब आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकतें भी की थी। जब मनचले हरनाम की हरकतें बंढ़ गई तब तंग आकर छात्रा अपनी दादी के घर रहने के लिए चली गई। छात्रा के दादी के घर जाने के बाद आरोपी हरनाम शराब के नशे में किशोरी के घर के बाहर पहुंचकर परिजनो से बेटी के वापस आने के बारे में पूछताछ करने लगा। परिजनो ने जब उसका विरोध किया तब आरोपी ने उनके साथ गाली-गलौज कर दी। आये दिन हरनाम के हंगामे से तंग आकर परिजनों ने बेटी से इस बारे में पूछताछ की तब उसने हरनाम की सारी करतूतो के बारे में बता दिया। जानकारी लगने पर परिजन बेटी को लेकर थाने पहुंचे, जहां उसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और जाति से अपमानित करने सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है।

?s=32&d=mystery&r=g&forcedefault=1
Shelendra Shrivas

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button