Chhattisgarh

महंत रामसुंदर दास ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा: प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को भेजा त्याग पत्र

रायपुर, 14 दिसंबर 2023

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की करारी हार के बाद अब लगातार इस्तीफे का दौर भी शुरू हो चुका है । कांग्रेस के रायपुर दक्षिण से उम्मीदवार रहे और दो बार के विधायक रहे महंत रामसुंदर दास ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है । महंत रामसुंदर दास ने अपना त्यागपत्र प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को भेजा है । महंत ने अपने त्यागपत्र में लिखा है कि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें रायपुर दक्षिण से प्रत्याशी बनाया था, लेकिन प्रदेश में सबसे अधिक वोटो से वह हार गए उसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अब कांग्रेस पार्टी से त्यागपत्र देते हैं ।

IMG 20231214 WA0004

ऐसे में देखना महत्वपूर्ण होगा कि आने वाले दिनों में महंत राम सुंदर दास क्या कोई राजनीतिक पार्टी ज्वाइन करते हैं या फिर अब सिर्फ महंत बन कर ही जीवन यापन करते हैं ।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button