National

LIVE Delhi Budget 2023: कैलाश गहलोत पेश कर रहे दिल्ली का बजट, CM केजरीवाल बोले- आज मनीष को बहुत मिस कर रहा हूं

नई दिल्ली, दिल्ली के वित्त मंत्री कैलाश गहलोत (Kailash Gahlot) आज बुधवार को सदन में वित्त वर्ष 2023-24 का बजट पेश कर रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी विधानसभा में मौजूद हैं।

बजट भाषण के दौरान सबसे पहले वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा, “यह सरकार का नौवां और वित्त मंत्री के रूप में मेरा पहला बजट है। यह केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं बल्कि जन भावनाओं का भी प्रतीक है। पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया मेरे बड़े भाई हैं। जैसे राम वनवास गए तो भरत ने काम संभाला, वैसे मैं भी वही कर रहा हूं।”

बता दें कि इस बार का बजट प्रगतिशील बजट होगा। जिसमें स्वास्थ्य शिक्षा, बिजली पानी परिवहन और यमुना की सफाई पर प्रमुख रूप से फोकस रहेगा। यह पहला मौका है जब बजट निर्धारित तारीख से एक दिन बाद पेश हो रहा है। 

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button