Chhattisgarh

“जियो और जीने दो” जयघोष के साथ भगवान महावीर जन्म महोत्सव प्रभात फेरी का शुभारंभ; प्रतिदिन स्वास्थ्य,चिकित्सा,भोजन स्टेशनरी,अन्य सामग्री का किया जायेगा वितरण




जीवदया दिवस मनाकर करेंगे पशु पक्षियों की सेवा, स्किल डेवलपमेंट से सिखाएंगे घर बैठे रोजगार के अवसर


रायपुर।भगवान महावीर का 2623 वा जन्म कल्याणक महामहोत्सव के शुभ अवसर पर सकल जैन समाज द्वारा आज दिनांक 6 अप्रेल 2024 को सुबह 6.30 बजे 15 दिवसीय प्रभात फेरी का शुभारंभ न्यू राजेंद्र नगर स्थित श्वेतांबर जैन मंदिर वर्धमान नगर से हुआ। महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति के अध्यक्ष जितेंद्र जैन गोलछा, महासचिव वीरेंद्र डागा,कोषाध्यक्ष अमित जी मूणत एवं, कार्यकारी अध्यक्ष अमर बरलोटा,प्रणीत जैन मीडिया प्रभारी ने सयुक्त रूप से बताया की सकल जैन समाज द्वारा राजधानी रायपुर के सभी जैन मंदिरों,कालोनियों, मोहल्लों,वार्डो से प्रातः कालीन प्रभात फेरी का आयोजन किया जाता है। आज सुबह 6.30 प्रभात फेरी का शुभारंभ न्यू राजेंद्र नगर स्थित श्वेतांबर जैन मंदिर वर्धमान नगर से हुआ।जिसमे सभी सकल जैन समाज के धर्म प्रेमी बंधु पारंपरिक परिधान श्वेत एवं केसरिया वस्त्र में शामिल होकर महावीर का क्या संदेश जियो और जीने दो का जयकारा लगाकर,भक्ति कर भक्तिमय वातावरण में भगवान महावीर का संदेश घर घर में पहुंचने एवं सभी सकल समाज को प्रभात फेरी के माध्यम से जोड़ने का प्रयास करते है।

IMG 20240406 WA0028
IMG 20240406 WA0029
IMG 20240406 WA0030
IMG 20240406 WA0026

इस प्रभात फेरी में लोकेश जैन, राजेंद्र पारख,महावीर कोचर,गोल्डी लूनिया,जय लूनिया धर्मराज जी बेगानी, विशेष रूप से उपस्थित थे।प्रभात फेरी में शामिल हुए बच्चो के धार्मिक फैंसी ड्रेस का आयोजन भी किया गया गया था जिसमे आज कुल 5 बच्चे शामिल हुए थे सभी को आयोजन समिति द्वारा पुरस्कृत भी किया गया साथ ही धार्मिक प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया था। आज प्रभात फेरी पश्चात ब्लड डोनेशन कैंप एवं स्वास्थ्य शिविर निःशुल्क जांच परीक्षण का आयोजन भी किया गया था। साथ ही राजधानी के विभिन्न जगहों में सामाजिक कार्य की श्रृंखला में आज सुबह 11 बजे न्यू राजेंद्र नगर में महावीर की प्रसादी भोग भंडारा का आयोजन जय आनंद युवा संघ द्वारा किया गया जिसके लाभार्थी वैभव जी,सुचिता जी जैन एम आर कॉलोनी वाले थे। दोपहर 12 बजे एम.एम.आई. हॉस्पिटल में भोजन का वितरण दिगंबर जैन आदिश्वर महिला मंडल डी.डी. नगर वंदना जैन,अनिता जैन द्वारा किया गया। दोपहर 2 बजे माना sov वृद्ध आश्रम में स्टेशनरी एवं जरूरत मंद सामग्री श्री जिनकुशल बहु मंडल गुड़ियारी तृप्ति चोपड़ा संकल्प पारख द्वारा वितरण किया गया। दोपहर 3 बजे स्टेशनरी वितरण sos विलेज माना में श्री दिगंबर जैन महा समिति डी.डी. नगर में संध्या जैन,जय जैन द्वारा किया गया। कल दिनांक 7/04/2024 को जीवोदया दिवस का आयोजन किया गया है जिसमे सुबह 6 बजे गायों को चारा, कुत्तों को रोटी ,चिटी को शक्कर,मछली को आटा,रायपुर के सभी मंडली द्वारा सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक राजधानी रायपुर के में अलग अलग स्थानों पर आयोजित किया जायेगा। साथ सुबह 10 बजे स्किल डेवलपमेंट शिविर का आयोजन भी एम,जी रोड स्थित जैन दादा बाड़ी में महावीर इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन लोकेश कावड़िया द्वारा आयोजित किया जायेगा।जिसमे रोजमर्रा की जरूरत की घर बैठे सस्ती और अच्छी वस्तुएं कैसे बनाई जाती है उनका प्रशिक्षण अनुभवी प्रशिक्षको द्वारा दिया जाएगा।सम्पूर्ण आयोजन में पॉलीथिन एवं प्लास्टिक का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button