Chhattisgarh

कवर्धा सड़क हादसा : सीएम साय ने किया मुआवजे का ऐलान, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 5-5 लाख रुपए

कवर्धा I छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार पिकअप पलटने से 19 लोगों की मौत हो गई। वहीं 3 लोग घायल हो गए। मृतकों में महिलाएं शामिल है। इस हादसे को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार ने मुआवजे का ऐलान किया है। सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख और इस हादसे में घायल हुए लोगों को 50 हज़ार की सहायता राशि देने का निर्णय लिया है। सीएम विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।



सीएम साय ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि कबीरधाम जिले में हुए सड़क हादसे में मृतकों की संख्या 19 हो गई हैं। 3 लोग घायल हैं। दुःख की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ शासन पीड़ित परिवारजनों के साथ पूरी तरह खड़ा है। हमनें मृतकों के परिजनों को 5 लाख और इस हादसे में घायल हुए लोगों को 50 हज़ार की सहायता राशि देने का निर्णय लिया है। यह राशि प्रशासन द्वारा उपलब्ध करायी गयी सहायता एवं बीमा आदि से मिलने वाली राशि के अतिरिक्त है। प्रशासन को यह भी निर्देश दिया गया है कि सड़क सुरक्षा के प्रति अतिरिक्त सावधानी बरती जाये। ऐसे हादसे रोकने के हरसंभव उपाय होने चाहिये।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button