Karnataka Election: ‘कांग्रेस ने मुसलमानों को वोट बैंक बनाया’, चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कुमारस्वामी का वार

Karnataka Election 2023 Live News in Hindi: कर्नाटक में 10 मई को होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए जोरशोर से जारी प्रचार अभियान आज शाम को समाप्त हो जाएगा। हालांकि, इससे पहले राज्य के तीन प्रमुख राजनीतिक दल– भाजपा, कांग्रेस और जेडीएस ने मतदाताओं को रिझाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। आज भी तीनों ही पार्टियों के कई नेता चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। इनमें पहला नाम प्रियंका गांधी का है। उन्होंने बेंगलुरु के विजयनगर में रोड शो किया
कर्नाटक में आरक्षण को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने दिया बयान
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कहा कि चार फीसदी मुसलिम आरक्षण हमारी पार्टी ने ही खत्म किया है क्योंकि वो गैर-संवैधानिक था। हमारे संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण का कोई प्रावधान नहीं है। कांग्रेस ने तुष्टीकरण की नीति के तहत ये मुस्लिम आरक्षण किया था, जिसको हमने हटा दिया है। उन्होंने कहा कि आरक्षण के भीतर आरक्षण हमने बहुत सोच समझकर किया है… हमने अनुसूचित जनजाति के आरक्षण के भीतर आरक्षण में हमने कुछ लिमिट तय किए हैं। इसे कांग्रेस हटाना चाहती है मगर मैं ये स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि SC के आरक्षण के भीतर जो आरक्षण हैं, वो नहीं हटेगा।
बेंगलुरु में रोड शो के बाद क्या बोलीं प्रियंका गांधी वाड्रा?
प्रियंका गांधी ने बेंगलुरु के विजयनगर में रैली के बाद कहा कि कर्नाटक चुनाव को लेकर हम बहुत आश्वस्त हैं। मैं केवल उस प्रतिक्रिया को देख सकती हूं जो हमें जनता से मिली है। कर्नाटक के लोग भ्रष्टाचार का अंत चाहते हैं।



