शासकीय नागार्जुन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कैरियर गाइडेंस प्लेसमेंट सेल तथा जिला रोजगार कार्यालय के संयुक्त तत्वाधान में जॉब फेयर का आयोजन

रायपुर, 04 मार्च 2024|शासकीय नागार्जुन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महाविद्यालय के कैरियर गाइडेंस प्लेसमेंट सेल तथा जिला रोजगार कार्यालय के संयुक्त तत्वाधान में जॉब फेयर आयोजित किया गया। इस जब फेयर में कुल 318 पदों पर भर्ती हुई 5 कंपनियों ने भाग लिया, जिसमें सर्वाधिक 200 पद टेक्नीशियन के थे। विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु शैक्षणिक योग्यता शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास तथा कुछ पदों पर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक थी। जॉब फेयर में कुल 256 छात्र ने पंजीयन कराया था जिसमें 65 छात्रों को शॉर्ट लिस्ट किया गया है कार्यक्रम का प्रारंभ राष्ट्रगान से किया गया।


संस्था के प्राचार्य डॉ. पर पी सी चौबे द्वारा अपने उद्बोधन में छात्रों को साक्षात्कार में भाग लेने का उत्साहवर्धन किया तथा रोजगार कार्यालय में अधिक संख्या में पंजीयन करने का निर्देश भी दिया। रोजगार कार्यालय से उपसंचालक श्री ऐ. ओ. लारी ने बताया कि रोजगार कार्यालय में प्रत्येक सोमवार को जॉब फेयर का आयोजन होता है। उन्होंने यह भी बताया कि रोजगार कार्यालय में पंजीयन के लिए घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।विशिष्ट अतिथियों के रूप में आये महाविद्यालय के पूर्व छात्र श्री मनकामना मिश्र जो कि अमेरिका में सिस्को कंपनी में रीजनल मैनेजर है, ने छात्रों को मोटिवेट किया तथा सतत अध्ययन के लिए विद्यार्थी को समझाया कार्यक्रम के आयोजन तथा प्लेसमेंट खेल के प्रभारी डॉ. बी.पी. त्रिपाठी ने कार्यक्रम का संचालन किया इस कार्यक्रम में डॉ. एम. एस. गुप्ता, श्री पदम दिलीप, डॉ. गुंजन ओझा, श्री गुलाब दास , श्री डॉ.मिथिलेश कुमारी गुप्ता तथा श्री अनुराग वर्मा आदि ने उपस्थित रहकर सफल आयोजन में सहयोग किया



