National

चप्पे-चप्पे पर जवान, ब्रॉडबैंड भी बंद, शाह ने की ताबड़तोड़ मीटिंग… जानें कैसे हैं सुलग रहे मणिपुर के हालात

देश के पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर इस वक्त सुलग रहा है. हालात यह हैं कि यहां भड़की हिंसा के बाद स्थिति को सामान्य करने के लिए भारी संख्या में अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है. सामने आया है कि मोरेह और कांगपोकपी में तो स्थिति नियंत्रण में है और हालात स्थिर हैं, लेकिन अभी इंफाल और सीसीपुर में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए सभी प्रयास जारी हैं. एहतियात के तौर पर मणिपुर में अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती जारी रहेगी. इसके अलावा नागालैंड से अतिरिक्त कॉलम भी फिर से तैनात किए गए. वहीं मणिपुर हिंसा की बिगड़ी स्थिति को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक्‍शन मोड में आ गए हैं.

गृह मंत्री शाह लगातार ले रहे स्थिति का जायजा

मणिपुर में बीते तीन दिनों से स्थिति खराब है. इसके पहले बुधवार-गुरुवार को ही सरकार ने यहां इंटरनेट सेवा बंद करने का आदेश दिया था. वहीं दूसरी ओर गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक्शन मोड में आ गए. उन्‍होंने पड़ोसी राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों और मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह, केंद्रीय गृह सचिव, निदेशक आईबी और राज्य के साथ-साथ केंद्र के संबंधित अधिकारियों के साथ दो वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग बैठकें कीं. मणिपुर में हालात सामान्य करने के लिए भारतीय वायुसेना की मदद भी ली जा रही है. गुवाहाटी और तेजपुर से गुरुवार रात को अतिरिक्त सेना के कॉलम भारतीय वायुसेना के विमानों के जरिए मणिपुर लाए जाएंगे.

कहां कैसी ही स्थिति?

मिली जानकारी के अनुसार, राज्य में नागालैंड से अतिरिक्त कॉलम भी तैनात किए गए हैं. अब मोरेह और कांगपोकपी में स्थिति स्थिर और नियंत्रण में है जबकि इंफाल और चुराचंदपुर में हालात को सामान्य करने के लिए सभी प्रयास जारी हैं. सामने आया है कि मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी तैनाती हो रही है. सेना के साथ बीएसएफ, सीआरपीएफ और असम राइफल्स की कई कंपनियों को राज्य में तैनात किया गया है. शुक्रवार को भी सुरक्षा बलों की और तैनाती की जाएगी. सीआरपीएफ की सबसे ज्यादा तैनाती पहाड़ी राज्य में की जा रही है.

ब्रॉडबैंड सेवा भी निलंबित?

हिंसा को देखते हुए, मोबाइल डेटा के बाद अब मणिपुर में ब्रॉडबैंड सेवाएं भी निलंबित हैं. सरकार ने रिलायंस जियो फाइबर, एयरटेल एक्सट्रीम, बीएसएनएल आदि को हिंसा और अफवाह फैलाने के लिए ब्रॉडबैंड और डेटा सेवाओं पर रोक लगाने का आदेश दिया है. मणिपुर राज्य में मौजूदा स्थिति के कारण अगले 5 दिनों के लिए इनके निलंबन का आदेश दिया गया है. MHA के शीर्ष अधिकारी लगातार राज्य के संपर्क में है स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं.

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button