Chhattisgarh

जशपुरिया माटी अटल सुशासन समारोह : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने समारोह में उपस्थित सभी लोगों को विकसित भारत का दिलाया संकल्प






रायपुर,  28 दिसंबर, 2023

जशपुरिया माटी अटल सुशासन समारोह
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने समारोह में उपस्थित सभी लोगों को विकसित भारत का दिलाया संकल्प।
हम शपथ लेते हैं कि भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करेंगे। गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेकेंगे।देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करेंगे।

1703764565 4d8c6e3c13c57c2d8af6


भारत की एकता को सुदृढ़ करेंगे और देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करेंगे। भारत के नागरिक होने का कर्तव्य निभाएगें।
समारोह के मुख्य मंच में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का स्वागत गजमाला एवं पुष्प गुच्छ से किया गया।
मुख्यमंत्री को यहां मांदर भी भेंट किया गया, जिसे मुख्यमंत्री जी ने गले में लटका कर ताल ठोका।
मुख्यमंत्री के साथ मंच में विधायक पत्थलगांव श्रीमती गोमती साय, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, पूर्व राज्यसभा सांसद श्री रणविजय सिंह जूदेव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button