National

इंफोसिस की सह संस्थापक सुधामूर्ति राज्यसभा के लिये मनोनीत

दिल्ली। 2006 में पद्म श्री और 2023 में पद्म भूषण से सम्मानित इंफोसिस की सह संस्थापक सुधामूर्ति को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह जानकारी दी है। राज्यसभा के सांसद के रूप में मनोनीत होने पर पीएम मोदी ने सुधा मूर्ति को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपस्थिति हमारी नारी शक्ति के लिए एक शक्तिशाली प्रमाण है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सामाजिक कार्य, परोपकार और शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उनका योगदान बहुत बड़ा और प्रेरणादायक रहा है। पीएम मोदी ने सुधा मूर्ति की सफल संसदीय कार्यकाल की कामना भी की। उन्होंने आगे कहा कि राज्यसभा में उनकी उपस्थिति नारी शक्ति का एक शक्तिशाली प्रमाण है, जो हमारे देश की नियति को आकार देने में महिलाओं की ताकत और क्षमता का उदाहरण है।

सुधा मूर्ति इंफोसिस के सह-संस्थापक एन आर नारायण मूर्ति की पत्नी और मूर्ति ट्रस्ट की अध्यक्ष भी हैं। वह एक लेखिका, सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उन्होंने अब तक कई किताबें लिख चुकी हैं। 73 वर्षीय सुधा मूर्ति का नामांकन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हुआ है। भारत सरकार ने सुधा मूर्ति को साल 2006 में पद्म श्री और 2023 में पद्म भूषण से सम्मानित किया था।

1001518797 removebg preview
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button