Chhattisgarh
Trending

निर्माण कार्य-स्थल पर सूचना-पट्ट अनिवार्य रूप से लगें : कृषि मंत्री श्री पटेल

TN5 Bhopal260723094734

कृषि मंत्री ने हरदा में विकास पर्व की समीक्षा कर दिये निर्देश

भोपाल : बुधवार, जुलाई 26, 2023/

किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने जिला पंचायत हरदा में विकास पर्व संबंधी कार्य एवं आयोजन की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की जानकारी के लिये निर्माण कार्यों की लागत और कार्यावधि संबंधी सूचना-पट्ट निर्माण कार्य-स्थल पर अनिवार्य रूप से लगाया जाना सुनिश्चित करें। बैठक में उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्री दर्शन सिंह गहलोत मौजूद रहे।

मंत्री श्री पटेल ने निर्देशित किया कि विकास पर्व के दौरान आगामी 14 अगस्त तक होने वाले विकास कार्यों के भूमि-पूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रमों में जन-प्रतिनिधियों की सहभागिता अनिवार्यत: सुनिश्चित करें। बैठक में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रेखा बड़ोदिया, श्री ललित पटेल, श्री कमलेश शेजकर, अन्य जन-प्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

?s=32&d=mystery&r=g&forcedefault=1
Shelendra Shrivas

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button