Chhattisgarh

उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने कांग्रेसियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने कोतवाली में दर्ज कराई शिकायत


0 वन मंत्री केदार कश्यप भी रहे उपस्थित
0 देश के गृह मंत्री के फर्जी विडियो बनाकर कांग्रेसियों द्वारा किए जा रहे दुष्प्रचार का मामला


कोरबा। देश के केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह के भाषण को एडिट कर भ्रांति फैला रहे कांग्रेसियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन कोतवालीथाना पहुंचे। उनके साथ वन मंत्री  केदार कश्यप, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष सरयू अजय, राजेश लहरे,  फूलसिंह कंवर, बबलू डहरिया, विजय कमलेश, धनेश्वर सिदार समेत अधिक संख्या में भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित रहे

img 20240430 wa00081567999693881894511
img 20240430 wa00098028333839518680703

इस दौरान मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि अपनी बुरी हार सामने देखकर कांग्रेस अब स्तरहीन हथकंडे अपनाने से बाज नहीं आ रही है। दशकों तक आदिवासियों, अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्ग के लोगों को ठगते रहने वाली, वंचित समूहों का शोषण करने वाली कांग्रेस अब फिर से आरक्षण के विरुद्ध दुष्प्रचार कर रही है। देश के गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के भाषण को भी गलत तरीके से एडिट कर वह भ्रांति फैला रही है। इस तरह की हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएगी, पुलिस से ऐसे विडियो पर तत्काल जांच कर कारवाई करने कि मांग की गई है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button