Chhattisgarh

वर्ल्ड कप में भारत अजेय; धर्मशाला में न्यूजीलैंड को चार विकेट से दी मात, संकटमोचक बने कोहली

धर्मशाला 23 अक्टूबर 2023| भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को धमाकेदार अंदाज में 4 विकेट से हरा दिया है। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को मैच में जीतने के लिए 274 रनों का टारगेट दिया, जिसे टीम इंडिया ने विराट कोहली धमाकेदार पारी की बदौलत हासिल कर लिया। इससे पहले गेंदबाजी में भारत के लिए मोहम्मद शमी ने 5 विकेट चटकाए। भारत की वनडे वर्ल्ड कप 2023 में ये लगातार पांचवीं जीत है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया प्वाइंट्स टेबल में पहले पायदान पर पहुंच गई है। भारत का वनडे वर्ल्ड कप 2023 में विजय रथ जारी है।
भारत की जीत के हीरो विराट कोहली रहे जिन्होंने 95 रन की बेहतरीन पारी खेली. शमी ने इससे पहले 5 विकेट लिए थे. भारत के लिए सेमीफाइनल का टिकट कंफर्म हो गया है.

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button