National

कांग्रेस की घोषित दूसरी सूची में 6 राज्यों के 43प्रत्याशियों में 3 मुख्यमंत्री के पुत्र

दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मंगलवार को दूसरी सूची जारी कर दी इस दूसरी सूची में 43 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि हमने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पुत्र नकुल नाथ को टिकट दी गई है। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को जालौर टिकट दी गई है।

लोकसभा चुनाव के लिए मंगलवार को कांग्रेस ने दूसरी लिस्ट जारी की है। कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में 6 राज्यों से 43 नामों की घोषणा की गई है। इसमें असम से 12 , गुजरात से 7, मध्य प्रदेश से 10, राजस्थान से 10, उत्तराखंड से 3 और दमन द्वीप से 1 उम्मीदवार के नाम की घोषणा की गई है। कांग्रेस की इस लिस्ट में 13 ओबीसी, 10 एससी, 9 एसटी और एक मुस्लिम उम्मीदवार है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button