Chhattisgarh

रायपुर नगर निगम की सामान्य सभा में जाति प्रमाण पत्र को लेकर आए प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास,

रायपुर। रायपुर नगर निगम की समान्य सभा में आज जाति प्रमाण पत्र को लेकर आए प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। इसके साथ ही रायपुर नगर निगम में रहने वाले उन लोगों के लिए भी जाति प्रमाण पत्र बनाना आसान हो जाएगा, जिनके पास 1950 का ऐसा अभिलेख नहीं है, जिससे उनकी जाति की पहचान निश्चित की जा सकी.

अब स्थानीय बुजुर्ग, समाज प्रमुख, पड़ोसियों के पंचनामा से अऩुशंसा पार्षद के पास जाएगा, और फिर जाति प्रमाण पत्र बन सकेगा. चर्चा के दौरान आशंका उठी कि इससे कहीं गलत लोगों को लाभ न मिल जाए. इस पर महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि यदि किसी गरीब बच्चे की पढ़ाई के लिए जेल जाना पड़ता है तो सबसे पहले वो जेल जाने को तैयार हैं

समान्य सभा की बैठक के दौरान तेलीबांधा थाना के सामने बन रहे 36 फूड कोर्ट का मामला भी गरमाया. भाजपा पार्षदों ने सवाल किया कि जब जमीन ही निगम के पास नहीं है तो वहां फूड कोर्ट बनाने का प्रस्ताव कैसे ले आया गया. दूसरा, उस पर पहले ही सीएम भूमि पूजन कर चुके हैं तो बाद में चर्चा के लिए प्रस्ताव क्यो लाया जा रहा है. शहर की कई दुकानों के निविदा को लेकर भी भाजपा पार्षदों ने सत्ता पक्ष को घेरने की कोशिश की

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button