Chhattisgarh

किशोरी के अपहरण व रेप के मामले में 3 महीने से फरार आरोपी को दौर से किया गिरफ्तार

download 8 3

भोपाल : सोमवार, जुलाई 31, 2023। शाहपुरा थाना पुलिस ने नाबालिग किशोरी का किडनैप और रेप के मामले में 3 महीने से फरार चल रहे आरोपी को आखिरकार इंदौर से दबोच लिया है। आरोपी के साथी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इसी साल 17 अप्रैल को क्षेत्र में रहने वाली महिला ने सूचना देते हुए बताया कि उसकी 16 साल की बेटी संदिग्ध हालत में घर से बिना बताये लापता हो गयी है। मामला दर्ज कर पुलिस ने खोजबीन करते हुए लापता किशोरी एवं आरोपी विक्की ढाकसे उर्फ विक्की डोनल पिता रमेश ढाकसे (22) निवासी लक्ष्मण नगर शाहपुरा भोपाल को पूर्व में हरिद्वार उत्तराखण्ड से दस्तयाब/गिरफ़्तार कर लिया था। आगे की कार्यवाही के आधार पर पुलिस ने प्रकरण में अपहरण, दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट की धाराओं का इजाफा कर आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया था। इस मामले में विक्की ढाकसे का साथी तथा प्रकरण का सह आरोपी सुमित मण्डलोई उर्फ पप्पू घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी। लगाता जारी कोशिशों के बाद आखिरकार पुलिस टीम ने तकनीकी मदद से आरोपी सुमित मण्डलोई उर्फ पप्पू पिता स्व. मनोहरलाल 20 साल नि. लक्ष्मण नगर शाहपुरा को इंदौर से गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल किया गया दो पहिया वाहन जप्त किया है। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की तैयारी में है।

?s=32&d=mystery&r=g&forcedefault=1
Shelendra Shrivas

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button