Chhattisgarh
अमलेश्वर में पं प्रदीप मिश्रा की शिवपुराण कथा 26 से : आयोजक मंडल ने सीएम विष्णुदेव साय को आमंत्रण पत्र देकर किया आमंत्रित, कार्यक्रम में सम्मिलित होने दिया आश्वाशन

रायपुर। अमलेश्वर की पावन भूमि में 27 मई से 2 जून तक श्री समर्पण शिव महापुराण का आगाज होने जा रहा है। इसके आचार्य अंतरराष्ट्रीय कथावाचक प्रदीप मिश्रा जी होंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को आयोजक मंडल ने आमंत्रण पत्र सौंपकर आमंत्रित किया है। वहीं प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय ने कार्यक्रम में शामिल होने का आश्वासन दिलाया है। साथ ही आयोजकों का कार्यक्रम को लेकर हौसला अफजाई भी किया है। इस दौरान शिव महापुराण के आयोजक पवन खंडेलवाल, विशाल खंडेलवाल, वंदना खंडेलवाल, सागर खंडेलवाल, बसंत अग्रवाल, मोन साहू सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



