Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: रिजल्ट से पहले एक्शन में कांग्रेस, इन 10 नेताओं पर गिरी निष्कासन की गाज

कबीरधाम|छत्तीसगढ़ में चुनाव हो गया परिणाम 3 दिसंबर को आने वाले हैं। लेकिन कांग्रेस का एक्शन मोड अब तक जारी हैं।

दरअसल, कांग्रेस पार्टी विरोधी गतिविधि करने वालों को लगातार बाहर का रास्ता दिखा रही हैं। कबीरधाम जिले में कांग्रेस ने प्रदेश युवाकांग्रेस उपाध्यक्ष तुकाराम चन्द्रवंशी, जिला कांग्रेस कमेटी कवर्धा उपाध्यक्ष खेलूराम साहू सहित 10 कांग्रेसी नेताओं को 06 साल केलिए निष्कासित कर दिया हैं। वही, इस खबर के बाद कबीरधाम के राजनीतिक गलियारों में जबरदस्त हलचल मची हुई है।

बता दे कि निष्कासन आदेश ज़िला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष होरी राम साहू ने जारी किया हैं।

सभी के नाम
1. प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष तुकाराम चन्द्रवंशी ग्राम गंडई तह. बोड़ला जिला कबीरधाम

2. जिला कांग्रेस कमेटी कवर्धा उपाध्यक्ष खेलूराम साहू ग्राम बासिनझोरी तह. सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम

3. कांग्रेस कार्यकर्ता मो. ईदरिश खान

4. कांग्रेस कार्यकर्ता चन्द्रभान सिंह (पप्पु ठाकुर) नगर पंचायत पंडरिया जिला कबीरधाम

5. कांग्रेस कार्यकर्ता जगतारण सिंह ग्राम गौरमाटी तह. सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम

6. कांग्रेस कार्यकर्ता रविकांत बैस ग्राम कड़कड़ा जिला कबीरधाम

7.जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री राजेन्द्र मारकाण्डे ग्राम मगरवाह तह. सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम
8. कांग्रेस कार्यकर्ता ठाकुर राम वर्मा

9. अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सदस्य पालन बैस ग्राम दंशरगपुर तह. पण्डरिया जिला कबीरधाम

10. अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कार्यकर्ता अशोक वैष्णव ग्राम डबरी तह. पंडरिया जिला कबीरधाम

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button