Chhattisgarh

हाउसिंग बोर्ड के कर्मचारी ने दफ्तर के चौथे मंजिल से कूदकर दे दी जान; सुसाइड से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर, 5 जुलाई 2024

नवा रायपुर स्थित पर्यावास भवन के चौथे मंजिल से युवक ने कूदकर आत्‍महत्‍या कर ली है। युवक की पहचान नरेश साहू 35 साल के रूप में हुई है। मृतक उसी बिल्डिंग में हाउसिंग बोर्ड के अकाउंट शाखा में पदस्थ था।

यह मामला राखी थाना इलाके का है। इस घटना के बाद पर्यावास भवन परिसर में हड़कंप मच गया। घटना के बाद तुरंत राखी थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने शव को जब्‍त का पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि युवक के आत्‍महत्‍या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस मामले में ऑफिस के साथ घरवालों से पूछताछ कर रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button