Chhattisgarh
Trending

मप्र-महाराष्ट्र सीमा पर भीषण सडक़ हादसा, ट्राले ने 38 को कुचला, 10 की मौत

download 11 1

ब्रेक फेल होने के बाद पहले कार को टक्कर मारी
सेंधवा/भोपाल : मंगलवार, जुलाई 4, 2023। मप्र-महाराष्ट्र की सीमा से 10 किमी दूर पलासनेर में बड़ा सडक़ हादसा हो गया। यहां एक अनियंत्रित ट्रक (ट्राला) ने एक मारुति कार, बस, ट्रक, पिकअप और आइसर सहित 6 से 8 बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद ट्राला ढाबे में जा घुसा। इस हादसे में 10 लोगों की मौत की सूचना है। वहीं 28 से अधिक लोग घायल है। मौके पर महाराष्ट्र के धुलिया, शिरपुर से पुलिस बल पहुंचा है। वाहनों में दबे घायलों को निकाल कर एंबुलेंस की मदद से महाराष्ट्र के अस्पताल में भेजा गया।
जानकारी के अनुसार, धुले मुंबई-आगरा मार्ग पर पलासनेर गांव के पास सुबह करीब 10.30 बजे ये हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ढलान पर अचानक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया। इससे ड्राइवर ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और सामने चल रहे वाहनों को टक्कर मारते हुए एक होटल में जा घुसा।
ढलान पर हुआ ब्रेक फेल
जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश की सीमापर सतपुड़ा पर्वत श्रृंखला के पास एक बड़ी ढलान है। इस ढलान पर उतरते समय एमपी से महाराष्ट्र की ओर जा रहे ट्राले का ब्रेक फेल हो गया। इसके बाद ट्राला कई वाहनों को टक्कर मारते हुए एक ढाबे में जा घुसा।
स्कूल के बच्चे भी हुए घायल
हादसे की सूचना मिलने के बाद तो धूलिया एसपी संजय बारकुंड मौके पर पहुंचे। एसपी बारकुंड ने बताया कि इस भीषण सडक़ हादसे में 10 लोगों की मौत हुई है। वहीं 28 लोग घायल हैं, जिसमें से 4 लोगों को धुलिया के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही 23 लोगों का शिरपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

?s=32&d=mystery&r=g&forcedefault=1
Shelendra Shrivas

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button