Chhattisgarh

कवर्धा में भीषण सड़क हादसा : 17 बैगा आदिवासियों की मौत, कई घायल

कवर्धा, 20 मई 2024

एक भीषण सड़क दुर्घटना में 15 लोगों की मौत की खबर है। सभी मृतक एक पिकअप में सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। जानकारी के मुताबिक सभी मृतक तेंदूपत्ता तोड़कर लौट रहे थे, इसी दौरान उनकी पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस भीषण दुर्घटना में कुल 15 ग्रामीणों की मौत हुई है, जिनमें 14 महिला और एक पुरूष शामिल है। घटना के बाद एसपी के निर्देश पर तत्काल पुलिस टीम राहत बचाव कार्य के लिए पहुंच गयी। पुलिस की मदद से दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल अन्य ग्रामीणों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक ये भीषण सड़क हादसा कवर्धा के थाना कुकदूर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बाहपानी के पास की है। बताया जा रहा है कि पास के ही गांव के ग्रामीण जंगल में तेंदुपत्ता तोड़ने गये हुए थे। दोपहर के वक्त तेंदुपत्ता तोड़कर गांव की महिला और पुरूष पिकअप वान में सवार होकर वापस गांव की तरफ लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस भीषण हादसे के वक्त पिकअप में लगभग 25 लोग सवार थे।

इनमें से 15 ग्रामीणों की मौत की खबर सामने आ रही है। मरने वालों में महिला और पुरूष शामिल है। वहीं घायलों को स्थानीय अस्पताली में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस की टीम मौके पर राहत बचाव कार्य के लिए पहुंच गयी है। कवर्धा एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि इस भीषण दुर्घटना में कुल 15 ग्रामीणों की मौत हुई है, जिनमें 14 महिला और एक पुरूष है। घटना के बाद से गांव में मातम व्याप्त है। वहीं घायलों को बेहतर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button