छत्तीसगढ़

रेल मिल में कार्य के दौरान श्रमिक घायल,अस्पताल में भर्ती

भिलाई। बुधवार ओ सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के यूनिवर्सल रेल मिल में ए-शिफ्ट के दौरान कंट्रोल पल्पिट 8 के निकट कार्य करते हुए एक अर्ध-कुशल ठेका श्रमिक 38 वर्षीय बाबूराव दुर्घटना का शिकार हो गया जिसे प्रारंभिक उपचार के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र, सेक्टर-9 में इलाज के लिये भर्ती किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना बुधवार 10 जनवरी की है जहां ए-शिफ्ट के दौरान सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के यूनिवर्सल रेल मिल (यूआरएम) में कंट्रोल पल्पिट 8 के निकट सेमी स्किल्ड (अर्ध-कुशल) ठेका बाबूराव स्क्रैप उठवाने का कार्य कर रहे था, इस दौरान क्रॉप बकेट में रेल के कटे टुकड़ों को एडजस्ट करते समय क्रॉप बकेट का लिफ्टिंग टैकल अपनी जगह से हिल गया। लिफ्टिंग टैकल के लगने से श्रमिक बाबूराव घायल हो गया।
ठेकेदार हितेश भाई पटेल के अधिनस्थ ठेका श्रमिक बाबूराव को प्लांट के मुख्य मेडिकल पोस्ट पर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसकी जांच की गई एवं तत्काल आगे की चिकित्सा के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र, सेक्टर-09, भिलाई रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button