छत्तीसगढ़
Trending

महिला आयोग ने मुख्यमंत्री से किडनी मरीज के इलाज के लिए की बड़ी पहल, पत्नी की आर्थिक तंगी को देखते हुए 1 लाख की मदद और फ्री ट्रीटमेंट की अनुशंसा

रायपुर, 09 जनवरी 2025: छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने आवेदिका अर्पणा इंगोले के पति के इलाज के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। आयोग ने उनके पति के नि:शुल्क इलाज और 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की अनुशंसा की है।

आवेदिका ने आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पति, जो किडनी की बीमारी से पीड़ित हैं, का विवाह से पहले से इलाज चल रहा था। यह बात उनसे छुपाई गई थी। शिकायत के अनुसार, विवाह के बाद पति के इलाज का पूरा खर्च आवेदिका उठा रही हैं, लेकिन आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण अब इलाज कराने में असमर्थ हैं।

महिला आयोग ने प्रकरण की सुनवाई के बाद मानवीय आधार पर राज्य सरकार से आवेदिका को सहायता दिलाने का निर्णय लिया। आयोग की ओर से मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत मदद की अपील की गई है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button