छत्तीसगढ़
Trending

महिला कर्मचारियों ने नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे को दी शुभकामनाएँ

रायपुर, 05 मार्च 2025 राजधानी रायपुर की नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे को नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन में महिला कर्मचारियों ने शुभकामनाएँ दीं।

महापौर कार्यालय में हुई इस मुलाकात के दौरान महिला कर्मचारियों ने मीनल चौबे को बुके भेंट कर उनके कार्यभार ग्रहण करने पर बधाई दी। उन्होंने महापौर के कार्यकाल में नगर निगम और शहर के विकास को लेकर आशा व्यक्त की।

गौरतलब है कि मीनल चौबे हाल ही में रायपुर नगर निगम की महापौर बनी हैं और शहर के प्रथम नागरिक के रूप में उनकी यह नई जिम्मेदारी होगी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button