छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर नगर निगम में वार्ड आरक्षण प्रक्रिया पूरी: SC/ST के लिए 12 सीटें, OBC और महिलाओं के लिए 58 वार्ड, महापौर पद का आरक्षण लॉटरी से होगा तय

रायपुर। रायपुर नगर के 70 वार्डों में आरक्षण की प्रक्रिया चली है। 9 अनुसूचित जाति SC वार्ड में 4 महिलाओं के लिए आरक्षित हो गए हैं। इनमें 26 दानवीर भामाशाह वार्ड, 46 सिविल लाइन वार्ड, 23 शहीद मनमोहन सिंह बक्शी वार्ड और पंडित ईश्वरी चरण शुक्ल वार्ड नंबर 22 शामिल है। शहीद स्मारक भवन में सुबह 11 बजे से वार्डों में सीट आरक्षण की प्रक्रिया चल रही है।

रायपुर में नए परिसीमन के बाद जिला प्रशासन ने नगर निगम वार्डों की सीटें आरक्षित कर दी हैं। रायपुर नगर निगम के 70 वार्डों में से 9 वार्ड अनुसूचित जाति (SC) और 3 वार्ड अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित हैं। महापौर पद के लिए आरक्षण लॉटरी सिस्टम से ही तय होगा।

रायपुर के बाकी 58 वार्ड पिछड़ा वर्ग (OBC) और महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, जिसके लिए लॉटरी निकाली जा रही है। इनमें से 23 वार्ड ओबीसी वर्ग और 8 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button