छत्तीसगढ़
Trending

दुर्ग: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को समर्पित “सिंदूरी एकता उत्सव” में शामिल हुए वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज

दुर्ग (समाचार)। दुर्ग में बाबा अब्दुल रहमान शाह काबुली सरकार के 73वें उर्स के अवसर पर “सिंदूरी एकता उत्सव” और कव्वाली कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को समर्पित था, जिसमें छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने विशेष रूप से शिरकत की।

कार्यक्रम में डॉ. सलीम राज ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “सिंदूरी एकता” हमारी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल है, जो प्रदेश में सौहार्द और भाईचारे का संदेश देती है। उन्होंने बाबा अब्दुल रहमान शाह की मज़ार पर चादरपोशी कर प्रदेश में अमन और तरक्की की दुआ भी मांगी।

इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में सूफियाना कव्वालियों की प्रस्तुति ने माहौल को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button