छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ में राहत की खबर: विष्णु देव सरकार ने पेट्रोल के दाम में की 1 रुपये प्रति लीटर की कटौती, बजट में की थी घोषणा

रायपुर, 1 अप्रैल 2025/ विष्णुदेव साय सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल के दाम में कटौती की है। नए वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में पेट्रोल प्रति लीटर 1 रुपए सस्ता करने की घोषणा की गई थी, जो 31 मार्च की आधी रात से लागू हो गई है। अब रायपुर में पेट्रोल की कीमत घटकर 100.42 रुपए प्रति लीटर हो गई है। यह कटौती प्रदेशवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग के बाद की गई है।

राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के सभी शहरों में पेट्रोल की कीमतें 100 रुपए प्रति लीटर से ऊपर थीं, और अब इसकी कीमत में कमी आने से राज्य के आम लोगों को राहत मिलेगी। हालांकि, इस निर्णय से राज्य सरकार को राजस्व का घाटा होने की संभावना है। वाणिज्यिक कर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उपभोग में बढ़ोतरी से इस राजस्व नुकसान की भरपाई हो जाएगी।

यह उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने 2025-26 के बजट में पेट्रोल की कीमत में ₹1 प्रति लीटर की कमी की है, जिससे आम लोगों, किसानों और उद्योगों को लाभ होगा। इसके पहले, सरकार ने बल्क में डीजल खरीदी पर वैट घटाकर 17% कर दिया था, जिससे परिवहन और कृषि कार्यों की लागत में भी कमी आई है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button