छत्तीसगढ़
Trending

धरसींवा में दिव्यांगों के लिए विशाल चिन्हांकन शिविर: विधायक अनुज शर्मा ने किया आह्वान, 3 सितंबर को मिलेगा सहायक उपकरण और प्रमाणपत्र

धरसींवा, 01 सितंबर 2025: धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के मुख्यालय ग्राम पंचायत धरसींवा में 3 सितंबर 2025, बुधवार को मंगल भवन में प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे तक एक विशाल चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के दिव्यांग और वृद्धजनों का पंजीकरण करना और उनकी आवश्यकताओं के अनुसार सहायक उपकरण और प्रमाणपत्र प्रदान करना है।

विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि दिव्यांगों के कल्याण के लिए हमारी सरकार पूर्णत: तत्पर है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग और वृद्धजनों की सेवा करना उनका व्यक्तिगत सौभाग्य है। शिविर में दिव्यांग व्यक्तियों का परीक्षण किया जाएगा और अगले चरण में उन्हें कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण और प्रमाणपत्र दिए जाएंगे।

अनुज शर्मा ने कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अपने आस-पास के दिव्यांग और वृद्धजनों को शिविर में लाएँ, ताकि उनके दैनिक जीवन की कठिनाइयों को कम किया जा सके और उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि दिव्यांग हमारे समाज का उतना ही महत्वपूर्ण हिस्सा हैं जितना कोई अन्य व्यक्ति। उन्होंने पैरालंपियन खिलाड़ियों का उदाहरण देते हुए कहा कि दिव्यांग लोग अद्भुत कार्य कर सकते हैं और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर सकते हैं।

शिविर में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और सभी प्रतिभागियों को सहायक उपकरण और प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button