छत्तीसगढ़
Trending

बिलासपुर: पीएससी की तैयारी कर रहे युवक के कमरे में युवती आपत्तिजनक हालत में मिली, मोहल्ले में हंगामा, युवक गिरफ्तार

00सरकंडा थाना क्षेत्र का मामला, हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पकड़ा रंगे हाथों00

बिलासपुर, 31 जुलाई 2025 —
शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगालीपारा के खेत्रपाल गली में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब स्थानीय लोगों ने एक किराए के कमरे में युवक और युवती को आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथों पकड़ लिया। युवक सरगुजा जिले के लखनपुर निवासी अर्श अली बताया गया है, जो बिलासपुर में रहकर पीएससी की तैयारी कर रहा था।

स्थानीय लोगों के अनुसार, अर्श अली आए दिन अलग-अलग लड़कियों को अपने कमरे में लाता था, जिससे मोहल्ले का माहौल खराब हो रहा था। बुधवार को भी जब अर्श एक युवती के साथ कमरे में मिला, तो लोगों ने हिंदू संगठन से जुड़े धनंजय गोस्वामी को जानकारी दी। धनंजय अपने साथ संगठन के अन्य कार्यकर्ताओं को लेकर मौके पर पहुंचे और युवक को युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा।

वीडियो बनाकर बुलाई पुलिस
मौके पर मौजूद युवकों ने दोनों की वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली और पुलिस को सूचना दी। सरकंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पूछताछ के दौरान पहले युवक ने युवती को अपनी दोस्त बताया, फिर बहन कहने लगा। पुलिस ने मामला संदिग्ध पाते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया जबकि युवती को समझाइश देकर परिजनों को सौंप दिया गया।

कमरे में मिले आपत्तिजनक सामान
स्थानीय लोगों का आरोप है कि युवक के कमरे में शराब और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी रखी गई थी। मोहल्लेवासियों ने बताया कि पहले भी युवक की गतिविधियों को लेकर कई बार आपत्ति जताई गई थी लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही थी।

टीआई का बयान
सरकंडा थाना प्रभारी निलेश पांडेय ने बताया कि युवक अर्श अली के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। मामले की पूरी जांच की जा रही है। साथ ही इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तैनात कर दी गई है।

यह घटना न सिर्फ समाजिक मर्यादाओं पर सवाल खड़ा करती है, बल्कि कोचिंग संस्थानों और किराए पर रह रहे युवाओं की गतिविधियों पर निगरानी रखने की जरूरत को भी रेखांकित करती है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button