छत्तीसगढ़
Trending

“यूनिसेफ छत्तीसगढ़ ने मीडिया संवाद कार्यक्रम में साझा की प्रोजेक्ट्स की जानकारी, स्वच्छता, बाल विवाह उन्मूलन और कुपोषण पर जोर”

रायपुर, 21 अक्टूबर 2024| राजधानी रायपुर के पंचतारा होटल में यूनिसेफ छत्तीसगढ़ की ओर से चुनिंदा संपादकों के लिए एक मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में यूनिसेफ के सामाजिक एवं व्यवहार परिवर्तन विशेषज्ञों ने संपादकों से संवाद किया और यूनिसेफ के विभिन्न प्रोजेक्ट्स के बारे में जानकारी साझा की।

स्वच्छता पखवाड़ा पर जोर
यूनिसेफ के विशेषज्ञ श्री सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ में कई जिलों में स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है, जिससे स्कूली बच्चों में जल, स्वच्छता और सफाई के प्रति सकारात्मक व्यवहार विकसित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यूनिसेफ मेलन्यूट्रिशियन, साक्षरता, मानसिक स्वास्थ्य प्रशिक्षण और स्वच्छता अभियान पर भी ध्यान केंद्रित कर रहा है। उनका मानना है कि इन प्रोजेक्ट्स की सफलता के माध्यम से वे कई क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव लाने और गरीब बच्चों तथा परिवारों की सेहत को मजबूत बनाने में सहायक रहे हैं।

बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में कदम
यूनिसेफ के विशेषज्ञ अभिषेक सिंह ने बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ की संकल्पना पर काम करने का उल्लेख किया और बताया कि वे बालिकाओं और उनके परिवारों को जागरूक करने के लिए प्रयासरत हैं। हाल ही में मोहला मानपुर जिले में गंभीर कुपोषित बच्चों के लिए संवर्धित टेक होम राशन वितरण की शुरुआत की गई, जो कुपोषण उन्मूलन के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

स्वच्छता और प्लास्टिक के उपयोग में कमी की पहल
अभिषेक सिंह ने कहा कि यूनिसेफ छत्तीसगढ़ और जिला सुकमा के सहयोग से स्वच्छता रैली आयोजित की जा रही है, जिससे प्लास्टिक के उपयोग में कमी लाने और सफाई के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस अभियान में जिला प्रशासन का सहयोग भी प्राप्त होता है।

जशपुर की सिकल सेल उन्मूलन में सफलता
उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में यूनिसेफ की टीमों ने झारखंड और ओडिशा से जशपुर, छत्तीसगढ़ का दौरा किया, जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय सिकल सेल उन्मूलन मिशन में जशपुर की अभूतपूर्व सफलता को समझना था। जशपुर ने लक्षित जनसंख्या का 100% सिकल सेल रोग स्क्रीनिंग पूरा करने वाला देश का पहला जिला बनने का गौरव प्राप्त किया है।

इस अवसर पर यूनिसेफ की मीडिया सलाहकार दिव्या दुबे ने सभी मीडिया संपादकों का परिचय कराया और चर्चा में भाग लेने के लिए आभार व्यक्त किया।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button